बहुचर्चित गोरे हत्याकांड़ में शामिल और चार अभियुक्त गिरफ्तार

राजीव कुमार (संवाददाता) 

राउरकेला के बहु चर्चित गोरे हत्या काण्ड में और चार आरोपी गिरफ्तार।
राउरकेला के प्लांटसाइट थाना क्षेत्र में आने वाले रेलवे कलोनी के रिमझिम बस्ती में बीते 10 तारीख को हुई गोरे हत्या कांड में शामिल नालारोड़ के हसनपूर निवासी आमिर खान (31 वर्ष) ,पुत्र मुस्ताक खान को 11 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले मे 13 सितम्बर को एक और शख्स  23 वर्षिय फुकनी पुत्र मोहम्द मुहताज,पता आजाद मोहल्ला (नाला रोड) को गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में शामिल और चार आरोपीयो को पुलिस ने 15 सितम्बर को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम इस प्रकार है-

1.अरमान कुरैसी उम्र 23 वर्ष, पुत्र-स्व.सिराज कुरैसी, पता-कुरैसी मोहल्ला नाला रोड़,

2.सोहेल खान उम्र-19 वर्ष, पुत्र-गुलाम रब्बानी पता-हसनपुर उर्दू स्कूल, 3. मै. समीम अहमद उर्फ डीजे मोनू ,उम्र 20 वर्ष पुत्र वकील अहमद,पता-महताब रोड़, निकट- उर्दू स्कूल,

4.मो.अरबाज उम्र 19 वर्ष,पुत्र मो. अल्लाउद्दीन,पता-मालगोदाम।

पुलिस ने इन लोगो के पास से वारदात को अंजाम देने के लिए उपयोग मे लाई गई एक देशी कट्टा (पिस्तौल),दो स्कूटी,एक धारदार चापड़ बरामद किया है।      

इनमें से अरमान कुरैसी के ऊपर पहले से उदितनगर और प्लांटसाइट थाने में भारतीय दंड़ संहिता के विभिन्न धाराओ के तहत ता: 12,02,2019/11,10,2019/04,05,2019/29,10,2019/04,05,2020,26,05,2020/ को कई अपराधिक मामले दर्ज है।

वही सोहेल खान पर भी पहले से भारतीय दंड़ संहिता की विभिन्न धाराओ के तहत प्लांट साईट थाने में ता: 02,09,2019/04,05,2020/26,05,2020/ और 26/05/2020 को कई मामले दर्ज किए गए है।