सड़क दुर्घटना में आर्मी जवान की मौत लोगों ने किया सड़क जाम
सुंदरगढ़ जिला के बिरमित्रापुर से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143 पर स्थित राणीसती मंदिर के पास सोमवार की रात 11.00 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक आर्मी जवान की मौत हो गई। प्राप्त सूचना के अनुसार भरतु भगत नामक आर्मी जवान सोमवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143, बिरमित्रापुर से होते हुए स्कूटी से कहीं जा रहा था कि राणी सती मंदिर के निकट स्कूटी को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा और सोमवार की रात 11.00 बजे से मंगलवार की सुबह 6.00 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर रखा। बिरमित्रापुर से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143 इन दोनों राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है,एक तरफ लोग इस राजमार्ग पर बने बडे़ बडे़ गड्ढों और कीचड़ से परेशान है तो दूसरी तरफ आय दिन होने वाली दुर्घटनाओं से।





