हेमगिर ब्लॉक क्षेत्र में संयुक्त लोक शिकायत सुनवाई आयोजित

हेमगिर ब्लॉक क्षेत्र में संयुक्त लोक शिकायत सुनवाई आयोजित

सुंदरगढ़: हेमगिर ब्लॉक क्षेत्र मे प्रशासन द्वारा संयुक्त लोक शिकायत सुनवाई की गई। जिला कलेक्टर मनोज महाजन और पुलिस अधीक्षक  प्रत्यूष दिवाकर उपस्थित होकर जनता की शिकायतें सुनीं। 

यहाँ कुल 77 शिकायतें आईं। इनमें से 31 व्यक्तिगत शिकायतें थीं, जबकि 46 सामूहिक शिकायतें थीं। इनमें से नौ शिकायतों का तत्काल समाधान कर दिया गया। इस जन सुनवाई शिविर में सुंदरगढ़ वन अधिकारी प्रदीप मिरासे, जिला परिषद के मुख्य विकास अधिकारी और कार्यकारी अधिकारी सुरंजन साहू, सदर डिप्टी कलेक्टर दशरथी सराबू, हेमगिरी आदिवासी विकास अधिकारी, तहसीलदार और सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।