वार्ड नंबर 19 की जनता करेगी नगरपालिका चुनाव का वहिष्कार

वार्ड नंबर 19 की जनता करेगी नगरपालिका चुनाव का वहिष्कार

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर में वार्ड नंबर 19 की जनता करेगी नगरपालिका चुनाव का वहिष्कार 

तालचेर नगरपालिका अंतर्गत आनेवाले 19 नंबर वार्ड में कुल 286 वोटर है। इस अंचल के लोग बिगत 15 वर्षो से नगरपालिका चुनाव में वोट देते आए है, लेकिन नगरपालिका या चुने गए उम्मीदवारो द्वारा इस वार्ड को  हमेशा से अनदेखा किया गया। 
इतना तक कि नगरपालिका द्वारा इन लोगो से होल्डिंग टैक्स तो लिया गया पर इनके मौलिक सुविधाओ की अनदेखी की गई। 
इस वार्ड में आलोक व्यवस्था, पानीय जल, रास्ते, ड्रेन, सफाईकार्य, आदि नगरपालिका की ओर से किए जाने थे जिससे यहाँ के निवासीयो को बंचित रखा गया। 
इन सब मुद्दो को लेकर वार्ड नंबर 19 की जनता स्थानीय नगरपालिका से काफी नाराज नजर आ रही है। और यही वजह है अंचल वासियों द्वारा नगरपालिका चुनाव का वहिष्कार करने की। 
इस वार्ड की जनता ने अपनी समस्याओं को उपजिलापाल के माध्यम से जिलापाल को पत्र लिखकर अवगत कराया है। 
अब देखना यह है कि प्रशासन इसपर क्या कारवाई करती है।