तीन कमरों का घर भीषण आग में जलकर खाक हो गया

तीन कमरों का घर भीषण आग में जलकर खाक हो गया

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर ब्लॉक के गुरजंग गांव में में स्थित एक घर में भीषण आग लग गई। आग में तीन कमरों के घर के साथ-साथ घर में रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया।इस संबंध में मिली खबरों के मुताबिक, गुरजंग गांव के रहने वाले साहिर गिरीश बेहरा के घर में आज सुबह 2 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगने के बाद घर में तेजी से फैल गई । तालचेर का अग्नि शमन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग में पूरा घर जलकर खाक हो गया, लेकिन किसी के मरने की खबर नहीं है।