राउरकेला सर्किट हाउस प्रकरण में प्रकाश पासवान दो दिन की पुलिस रिमांड पर

राउरकेला के बहुचर्चित सर्किट हाउस प्रकरण में जिसे मुख्य आरोपी माना जा रहा है, प्रकाश पासवान को आज राउरकेला पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार प्रकाश पासवान को राउरकेला पुलिस बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लाई है। प्रकाश पासवान के खिलाफ गैर जमानती वारंट था। आज रघुनाथ पाली थाना, राउरकेला की पुलिस प्रकाश पासवान को दो दिन की रिमांड पर लाई है। पुलिस द्वारा उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल में डाक्टरी जांच के लिए लाया गया था, जहां मिडिया कर्मी भी उपस्थित थे। पुलिस जब प्रकाश पासवान को अस्पताल में पुलिस वैन की तरफ लेकर आ रही थी उस समय वह चिल्ला चिल्लाकर कह रहा था कि मेरे नेता के खिलाफ शाजिश रचा गया है। इससे पहले भी वह इसी राउरकेला अस्पताल में जांच के लिए पुलिस द्वारा‌ लाया गया था। उस वक्त भी प्रकाश पासवान‌ मिडिया की उपस्थिति में चिल्ला चिल्लाकर कह रहा था, सच्चाई एक दिन सामने आएगा। मिडिया कर्मीयो के सामने प्रकाश पासवान‌ का बार बार इस तरह चिल्लाना ऐसा‌ लग रहा है कि मिडिया के माध्यम से वह कोई संदेश देना चाहता है।