अवैध शराब कारोबारीयों पर कार्यवाही शुरू
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिले में स्थित राजगांगपुर शहर जो चारों से जंगल झरने एवं अन्य जलाशयों से अच्छादित है इन जलाशय के किनारे जंगल में कुछ स्थानीय लोग अवैध रूप से शराब का निर्माण करते हैं बताते चले कि राजगांपुर शहर के आसपास अंचलों में अवैध शराब का निर्माण एक कुटीर उद्योग का रूप लेती जा रही है। मीडिया में यह खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की नींद खुली और आज जिला निरीक्षक प्रमोद कुमार पंडा़, राजगांगपुर थाना अधिकारी मनोरंजन प्रधान के निर्देश में इस अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इस कार्यवाही के तहत कुत्रा और राजगांगपुर प्रखंड़ के विभिन्न स्थानों में छापामारी की जा रही है।
राजगांगपुर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बनाच्छादित जलाशयों के किनारे शराब बनाने के लिए बडे़ पैमाने पर महुए के फूल में रसायन मिलाकर उसे एक प्लास्टिक के थैले में भरकर जमीन के नीचे दबा कर रखा जा रहा है।
आज आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में इन थैलियों को ढूंढ कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आज राजगांगपुर प्रखंड़ स्थित मालीडीह पंचायत के राणीपिया और रामलता ग्राम के निकट स्थित जंगल से प्लास्टिक की थैलियों में भरकर जमीन में दबाया गया रसायन मिश्रित महुआ के फूल को खोदकर निकाला गया और मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिसका वजन 1500 किलो बताया जा रहा है। यहाँ से 250 लीटर देशी शराब भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया है।
आबकारी और पुलिस के वाहनों को अपनी ओर आता देख शराब बनाने वाले इनसे बचनें के लिए जंगलों की ओर भाग निकले। इस मामले में आबकारी विभाग द्वारा डायरी नंबर 132/24 दर्ज किया गया है।





