रातोंरात खाली स्थान पर बना कब्र

 रातोंरात खाली स्थान पर बना कब्र

राउरकेला, सेक्टर 15 थाना क्षेत्र  अंतर्गत आनेवाले, सेक्टर 18 के,ई ब्लॉक के सामने स्थित एक खुले स्थान पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव दफन होने की जानकारी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय, तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खुले मैदान में बनी एक ताजा कब्र के ऊपर कुछ कपड़े रखे हुए थे, और कपड़ों के ऊपर एक बेलचा रखा हुआ था । इस अ सामान्य दृश्य को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिर खुले स्थान में शव क्यों और किस परिस्थिति में दफनाया गया? इसके पीछे कौन लोग हैं और इसका उद्देश्य क्या था? ऐसे कई सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं। नागरिकों का मानना है कि यदि समय रहते पूरे मामले की सच्चाई सामने नहीं आई तो क्षेत्र में असुरक्षा की भावना और बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर वास्तविक तथ्यों का खुलासा करने तथा यदि किसी प्रकार की अवैध या आपराधिक गतिविधि सामने आती है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की सत्यता का पता लगाने का प्रयास कर रही है।