छत्तीसगढ़ का अगला मुखिया कौन कांग्रेस या भाजपा

छत्तीसगढ़ का अगला मुखिया कौन कांग्रेस या भाजपा

नितिन सिन्हा (संपादक) खबरसार

राज्य में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई है,दोनो प्रमुख पार्टियों ने अपनी अपनी पार्टी के सरकार बनने का दावा करना शुरू कर दिया है।

दावे की सच्चाई भी 3 दिसंबर 2023 के दिन सामने भी आ जाएगी।

कम से कम सौ आम नागरिकों से चर्चा के आधार पर मैं यह कह सकता हूं,कि अगर 15 साल के बनवास के बाद सिर्फ 5 साल में सत्ता का सुख भोगकर विदा होने वाली पार्टी काग्रेस *इन छः प्रमुख कारणों से चुनाव हारेगी...*

1.मुख्यमंत्री के पद को लेकर पार्टी में आपसी खींचतान..

2.घोषणा पत्र के ज्यादातर वायदों का अपूर्ण होना..

3.राज्य में जबरदस्त भ्रष्टाचार और अफसर शाही पर नियंत्रण नही कर पाना/सरकारी योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार..

4.सरकारी कार्यों में विधायकों और मंत्रियों की कथित कमीशन खोरी का बढ़ना/खराब रिकार्ड वाले विधायकों को दुबारा टिकट देना..

5.मुख्यमंत्री का निजी व्यवहार तानाशाही पूर्ण होना..

6.राज्य में जुआ सट्टा शराब के अवैध कारोबार के अलावा अन्य समाजिक अपराध का अनियंत्रित होना..

*यदि कांग्रेस सरकार वापस आई तो उसके भी 6 कारण होंगे...*

1.राज्य के किसानों का भरोसा जीतना..

2.राज्य सरकार से संतुष्ट सरकारी कर्मचारी..

3.मुख्यमंत्री की सक्रियता/नक्सली घटनाओं पर नियंत्रण..

4.राज्य में शिक्षा,स्वास्थ्य और छात्रों सहित महिलाओं के लिए शानदार योजना बनाना और अच्छे काम का होना..

5.कोरोना काल में बाकी राज्य सरकारों से श्रेष्ठ कार्य करना

6.राज्य के पिछड़े इलाकों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों बेहतर विकास कार्य का करना

वही राज्य में अगर भाजपा दुबारा से सत्ता में आती है तो उसके भी छः प्रमुख कारण होंगे..

1. कांग्रेस सरकार के इस कार्यकाल में प्रशासन और पुलिस में भारी भ्रष्टाचार और तानाशाही से जनता की नाराजगी..

2.घोषणा पत्र के अनुकूल ज्यादातर काम के न होने से सरकार के प्रति निराशा का माहौल बनना

3.राज्य सरकार के मुखिया,मंत्री,विधायक और अफसरों  पर सीबीआई और ई.डी. का शिकंजा

4. राज्य में सत्ता वापसी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की सफल रणनीति

5.धार्मिक और जातिय भावना को भाजपा के पक्ष में ला पाना

6. सत्तारूण पार्टी कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा का जबर्दस्त टीम वर्क..