नही थम रहा कोयला चोरी का मामला
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के हिंगुला प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले हिंगुला कोयला खान से चोरी का कोयला ले जाते पुलिस ने किसी सूत्र से जानकारी पाकर तीन ट्रको को जब्त किया है।
हिंगुला खान से बारम्बार कोयला चैरी की खबर मिलती रहती है, जिसपर एसडीपीओ एस स्वाथी कुमार पुलिस बल के साथ कोयला खान के अंदर जाकर कोयला लदी ट्रक (ओडी 05 एस 7585) के साथ कोयला लदी अन्य दो ट्रक "ओडी 05 एक 7585 , "ओडी 05 वाई ई 7585"को जब्त किया।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार रोजाना इस खान से कुछ भ्रष्ट खान अधिकारियों की मिलीभगत से कोयला व्यवसायी नय नय तरीको से कोयला चोरी कर रहे है,जिससे सरकार को करोडो़ रूपये राजस्व की हानि हो रही है।





