तालचर में सफाई कर्मचारीयो का हल्लाबोल

तालचर में सफाई कर्मचारीयो का हल्लाबोल

अनुराग आचार्य (व्यौरो चीफ) 

बिभिन्न समस्याओ को लेकर तालचर के सफाईकर्मीयो का हल्लाबोल आंदोलन। 
तालचर नगरपालिका में कार्यरत ठेका श्रमिको ने बिभिन्न समस्याओं को लेकर आज नगरपालिका कार्यालय के समक्ष हल्लाबोल कर विरोध प्रदर्शन किया। 
विरोध कर रहे ठेका श्रमिक की मांग है कि उनका पीएफ के तौर पर मिलने वाली धन राशि को हाथो में ना देकर बैक खाते के माध्यम से दिया जाए, उनकी सात महिने का बकाया वेतन का भुगतान किया जाए, उन्हे सुरक्षा उपकरण मुहैया कराया जाए। 
आदि मांगो को लेकर एक बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारीयो को तालचर नगरपालिका कार्यालय के समीप बिरोध प्रदर्शन करते देखा गया।