खुद को मारने की कोशिश अंततः सफल हुई

खुद को मारने की कोशिश अंततः सफल हुई

लखन लोहार (संवाददाता) 

एक बिक्षिप्त व्यक्ति की आत्महत्या की खबर से अंचल में मातम पसर गया। यह घटना है बिसरा थाना क्षेत्र में आनेवाले जोडा़बांध के कोचाटोला की जहाँ एक व्यक्ति ने रस्सी से अपना गला दबाकर खुदकुशी कर ली। 

इस खुदकुशी का खुलासा करते हुए अरूणा कुम्भार ने बताया कि मृतक मथुरा कुम्भार उनका पति था और कुछ दिनो से वह पागलो जैसी हरकत कर रहा था।बीते बुधवार की रात स्वर्गीय मथुरा कुम्भार ने अपनी पत्नी से कहा कि तुम मेरा गला दबाओ और मै तुम्हारा गला दबा दूँगा और फिर हम दोनो मर जाएंगे। यह कह कर वह अपनी पत्नी अरूणा कुम्भार का गला दबाने लगा।और फिर अपना हाथ पत्नी के मुंह में डाल दिया। अपना बचाव करती हुई पत्नी ने उसके हाथ को दांतो से काटा जिसके बाद वह खुद ही अपना गला दबाने लगा और चाकू से अपना गला काटने की कोशिश की और अंततः देर रात खुद ही एक रस्सी से अपना गला दबाकर आत्महत्या कर ली। 
परिजनो ने जब मथुरा कुम्भार को अचेत अवस्था में पाया तो तत्काल उसे बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गए जहाँ चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्वास्थ्य केन्द्र से इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नही थी,वह कई बार खुद को मारने की कोशिश की थी और अंततः उसने खुदकुशी कर ली।