वास्तु विहार पर लगा धोखाधड़ी और दादागिरी का आरोप
देश के जानेमाने विल्डर वास्तु विहार जिसके ब्रांड अंबेस्डर फिल्म कलाकार वर्ष सांसद मनोज तिवारी है। उस वास्तु विहार पर ग्राहकों ने लगाए धोखाधड़ी का आरोप।
ग्राहकों का कहना है कि पैसा मिलने के वावजूद वास्तू विहार की ओर से उन्हें मकान की डिलिवरी नहीं दी जा रही थी। और जब कई ग्राहकों ने इसका विरोध किया तो आननफानन में मकान की चाभी दी गई, परंतु ग्राहकों का आरोप है कि मकानों का निर्माण निम्न दर्जे का हुआ है। उनकी शिकायत नहीं सुनी जा रही है, इतना ही नहीं एक शिकायत कर्ता से विल्डर के कुछ लोगों ने मारपीट भी की और सांसद मनोज तिवारी का धौस दिखाते हुए कहा कि तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
ग्राहकों नजर यह भी आरोप लगाया है कि, पूरे पैसे दिए जाने के बाद भी दसकों बीत गए पर ग्राहकों को उनका मालिकाना हक अब तक नहीं दिया गया है।
आज इस मामले में लगभग तीस लोगों ने कुआर मुन्डा थाने में शिकायत की कही,वही विकास प्रसाद और एक महिला ने थाने में उनके साथ मारपीट किए जाने का लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
यह पूरी घटना वास्तु विहार विल्डर द्वारा किया गया भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को उजागर कर रहा है। और आवाज उठाने वालो पर दादागिरी करने पर आमादा है।
लोगों की मांग है कि वास्तु विहार की बारीकी से जांच हो।





