ग्रीष्म कालीन कराटे शिविर का आयोजन
ग्रीष्मकालीन कराटे शिविर समारोह एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन राउरकेला सीतो-रियो कराटे संघ ने 20 मई से 31 मई तक चलने वाले ग्रीष्म कालीन शिविर के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

राउरकेला के सेक्टर 18 के इस्पात गुरूद्वारा में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकार व कवि कुंजबिहारी राउत, इस्पात गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार मोहन सिंह, गुरुद्वारा के राज्य सचिव इंद्रजीत सिंह और इस्पात गुरुद्वारा के संपादक सरदार बलविंदर सिंह आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रशिक्षित छात्रों ने काता, लड़ाई, सड़क पर लड़ाई, डंडे की लड़ाई आदि जैसे कौशल का प्रदर्शन किया।
अतिथियों ने अपने भाषणों में कहा कि मौजूदा स्थिति में कराटे सीखने से न केवल आत्मरक्षा में मदद मिलती है बल्कि मनुष्य मानसिक और शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहता है,इससे आत्मविश्वास के साथ मनोबल बढ़ता है। प्रदर्शन के बाद अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य कोच धर्मेंद्र सिंह, कोच सूरज मोहंती, इप्सिता रानी साहू, नारायण प्रधान, आनंद मलिक, आलोक प्रधान, देवदत्त महंत मौजूद रहे।





