मनोहरपुर में 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाया जाएगा
मनोहरपुर: रामनवमी महासमिति एवं राम सेवा समिति के तत्वाधान में एक बैठक आज गुरुवार के दिन मनोहरपुर के संत नरसिंह आश्रम परिसर में अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। जिसमें आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्री रामजन्म भूमी में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश भर में राम उत्सव सह दीपोत्सव मनाया जा रहा है। जिसको लेकर देश भर में सानतनी समाज समेत रामभक्तों में भारी उत्साह है।
इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि मनोहरपुर प्रखंड में भी 22 जनवरी को राम जन्म भूमि अयोध्या की तर्ज़ पर राम महोत्सव सह दीपोत्सव धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने एवं धार्मिक अनुष्ठान के भव्य आयोजन को लेकर रूप रेखा तैयार किया गया। जिसमें रामधुन संकीर्तन,अखंड रामायण पाठ.सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ,शोभा यात्रा नगर भ्रमण,दीपमहोत्सव,भंडारा,शहर व आस-पास के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाने एवं धार्मिक अनुष्ठान राम मंदिर एवं संत नरसिंह आश्रम परिसर में कार्यक्रम कराने पर चर्चा हुई.इसके लिए संचालन समिति गठित किया गया.तथा आयोजन के सफल संचालन हेतु समिति को ज़िम्मेदारी दी गई.मौके पर उपस्थित चिक बड़ाईक उत्थान समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र बड़ाईक ने कहा कि राम उत्सव सह दीपमहोत्सव आयोजन ऐतिहासिक होगा। इस आयोजन में प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सनातनी भाईयों को भी आमंत्रित करने की बात कही गई, ताकि सनातनी समाज से जुड़े सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके.इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करने एवं कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में इंद्रकुमार डागा,राजेश हारलालका,राकेश गुप्ता,हरेन सिंह,रजनीश साह,नागेश्वर राय,राजेश सिंह,अमरेश विश्वकर्मा,राज यादव,जगदीशचंद्र भंज़,सुरेश चंद्र दास,स्वरूप पति,विक्रमादित मुखी,वीरेंद्र बालमुचु उर्फ गुबलू,शंकर सिंह मुंडारी,अश्वनी बघेल,मनोज नायक,शिवनाथ महतो,मधुसूदन लोहार समेत दर्जनों की संख्या में सनातनी रामभक्त उपस्थित थे।





