रायकेरा आईटीआई में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन
गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता)
मनोहरपुर प्रखंड के रायकेरा में स्थित आइटीआई में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रायकेरा आईटीआई संस्था के सभी शिक्षक और विद्यार्थियों की उपस्थिति में बहुत ही धूमधाम से क्रिसमस गैदरिंग मनाया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुरोहित एंजेल कांडुलना ने मुख्य रूप से सभी को क्रिसमस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि, प्रेम की भावनाओं को समझें एक दूसरे से प्रेम के साथ एकजुटता बनाए रखें।

अंत में उन्होने रायकेरा आईटीआई संस्था के सभी छात्र छात्राओं ,शिक्षकों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस कार्यक्रम में मुख्य संचालक के रूप में आलोक सामद, जोसेफ लुगुन गोवर्धन महतो, और संस्थान के सभी शिक्षक, प्रशिक्षकों छात्र-छात्रा उपस्थित थे।






