बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटा के तहत मिले नौकरी जहाँगीर हक
सुंदरगढ़ जिला में स्थित इस्पात नगरी राउरकेला के सेक्टर - 6 जी ब्लाक स्थित दुर्गा पूजा मैदान में तीसरा "अभिमन्यु महाराणा मेमोरियल नाईट क्रिकेट टुर्नामेट" का आयोजन किया गया था। लायन महावीर प्लांट कमेटी के द्वारा आयोजित इस टुर्नामेटं में बतौर मुख्य अतिथि जहाँगीर हक (मजदूर नेता दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस) आमंत्रित थे।
सम्मानित अतिथियों में सेक्टर -15 चिप टाइप मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अमीत माइली महांती, सचिव एम.डी. रफीक खान,वरिष्ठ सलाहकार नरेश महांती,सलाहकार बाबू प्रशाद उपस्थित थे।
पिछले आठ दिनों से चल रहे इस प्रतियोगिता का अंतिम और निर्णायक मैच आठवें दिन जेडीसीसी क्लब और एमडी सीसी क्लब के बीच खेला गया, जिसमें एमडीसीसी क्लब की टीम ने चार विकेट खो कर 60 रन बनाये,जिसके जवाब में जेडीसीसी क्लब की टीम ने 70 रन बनाकर जीत हासिल की।
अपने समापन भाषण में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटा के तहत नौकरियों में चुनने के लिए राज्य सरकार से अपील की।





