शहिदो को दी गई श्रद्धांजलि
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
हाल ही मे तामीलनाडू के कुन्नूर में हुए हेलिकप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सैन्य अधिकारियों व जवानो को राजगांगपुर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
सुंदरगढ़ जिला के सिमेंटनगरी राजगांगपुर में विभिन्न समूहों वस्थानीय नागरिकों द्वारा तमिलनाडु के कुन्नूर में घटी हेलिकप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सैन्य अधिकारियों व सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।इस दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत के साथ उनकी धर्मपत्नी व सेना के अन्य जवानो सहित कुल तेरह लोग शहिद हुए थे। राजगांगपुर शहर के बस अड्डे में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ आम जनता ने शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि कुछ इस तरह से दी गई - संध्या के वक्त शहर भर में केंडल मार्च निकाला गया उसके बाद एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति और राजनीतिक दलों के नेताओ के साथ आम जनता ने भी भाग लिया। सभा में उपस्थित सभी लोग बहुत परेशान नजर आ रहे थे। सभी ने इस घटना को लेकर चिंता प्रकट की।





