जेएसडब्ल्यू सीमेंट को मिला जनता का समर्थन
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला के कुत्रा थाना अंतर्गत आने वाले जेएसडब्ल्यू सीमेंट जिसे पहले शिवा सीमेंट के नाम से जाना जाता था | शिवा सीमेंट को जेएसडब्ल्यू सीमेंट कम्पनी द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया | बहुत कम दिनों में ही जेएसडब्ल्यू ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया |
आपको बता दें कि जीएसडब्ल्यू सीमेंट कारखाना के लिए चूना पत्थर विस्तार हेतु एवं प्रदूषण को लेकर एक जनसुनवाई कुत्रा थाना अंतर्गत आने वाले खटकुलबहाल गांव में रखी गई थी जहां हजारों लोगों के समक्ष जीएसडब्ल्यू के प्रदूषण एवं चूना पत्थर खदान के विस्तार हेतु आम नागरिकों से पूछा गया,जिसपर ज्यादातर स्थानिये लोंगों की प्रतिक्रिया कंपनी के समर्थन में रही |
स्थानीय लोंगों के समर्थन का एक कारण यह भी है कि जेएसडब्ल्यू सीमेंट बहुत कम दिनों में कुत्रा ब्लॉक में विभिन्न विकास मूलक कार्य करके स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया है,यही कारण है कि स्थानीय लोगों ने कंपनी के इस जनसुनवाई में भरपूर साथ देते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए जेएसडब्ल्यू के तरफ से अंचल में विभिन्न विकास मुलक कार्य की गई है, जैसे की स्कूल ,अस्पताल गांव गांव में सोलर लाइट की व्यवस्था आदि |
कंपनी द्वारा की गई विकास मूलक कार्यों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने कंपनी का भरपूर साथ देते हुए आज की जनसुनवाई को सफल बनाया इस अवसर पर जिला के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ,उप जिलाधिकारी , स्थानीय तहसीलदार, स्थानीय आरक्षी अधीक्षक के साथ डीएसपी गोकुल आनंद साहू एवं कुत्रा थाना प्रभारी एवं राजगंगपुर थाना प्रभारी के साथ 8 बटालियन फोर्स तैनात की गई थी जहां जीएसडब्ल्यू की यह जनसुनवाई आज दूसरे दिन भी पूरी तरह सफल साबित हुई।





