बंतोल में धान बिक्रय उपकेन्द्र की हो रही मांग

बंतोल में धान बिक्रय उपकेन्द्र की हो रही मांग

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर प्रखंड़ के बंतोल ग्रमपंचायत के ग्रामीण बंतोल में धान बिक्रय उपकेन्द्र की मांग कर रहे है। वजह यह है कि वर्तमान में धान बिक्रय के लिए ग्रामीणो को गाँव से छः किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है जिसमें ग्रामीणो को असुविधा हो रही है। 
एक कारण यह भी है कि गाँव से धान बिक्रय केन्द्र तक जाने के मार्ग में एक रेलवे फाटक आता है जो घंटो बंद मिलता है जिससे कृषक समय से बिक्रयकेन्द्र तक नही पहुँच पाते है। 
दूसरी वजह यह है कि रेलवे फाटक की वजह से धान बिक्रय केन्द्र तक धान परिवहन के लिए वाहन नही मिलता या फिर मिल भी जाए तो किराया तीनगुणा वसूला जाता है। 
जिसके कारण कृषक अपने धान एक हजार रुपये प्रतिक्विंटल बेचने के लिए मजबूर है। इसलिए कृषक धान की खेती से मुंह मोडने लगे है। 
इन सब समस्याओं को लेकर स्थानीय सरपंच जयंती लता प्रधान, समिति सदस्य अमृता पाणि, पुर्व सरपंच अवंतीकांत देहूरी, व युवा नेता सुभेंदू रथ आदि मिलकर तालचेर के उपजिलापाल को एक मांगपत्र सौपे। 
 पत्र में इस बात का भी बंतोल में धान बिक्रय उपकेन्द्र खुलने से बंतोल के साथ डेरा, घंटपाडा़, जगन्नाथपुर, पंचायत के कृषको को भी अपने धान बेचने में सुविधा होगी।