बिषैला जल पीकर पशुओ की मौत से ग्रामीणो में आक्रोश
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
राख की पाइप फटकर गंदगी जल में मिलने से राख मिश्रित जल पीकर चार गाय और एक बैल मृत।
तालचेर स्थित नालको से राख निकालने वाली पाइप फटकर कर्णपुर गाँव के मध्य प्रवाहित होने वाली नाले के साथ इसके आसपास के जलाशयो में जा मिली।
राख मिश्रित इस जल को पालतू पशु पीकर अपनी जान गवां रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पानी को पीकर चार गाय और एक बैल की मृत्यु हो गई।
पालतू पशुओ की मौत से उत्तेजित कर्णपूर के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में सरपंच पार्थ प्रधान के नेतृत्व में उस अंचल में स्थित नालको आई.पी.एच. कंपनी के द्वार के समक्ष एवं नालको रेल पटरी के ऊपर धरना दे कर हल्लाबोल आंदोलन किया गया। नालको रेलपटरी पर धरनाप्रदर्शन करने से कोयला परिहन पूरी तरह से ठप रहा।
सरपंच श्री प्रधान से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण इस घटना की जानकारी नालको प्रबंधन और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के मुख्य अधिकारी को दी जिसपर ग्रामीणो के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके साथ गालीगलौज की गई तथा उन्हे गाड़ी के नीचे दबाकर मार देने की धमकी दी गई।
ग्रामीण तीन मागो को लेकर आंदोलन कर रहे है, इन आंदोलन कारियो को पुलिस ने शांत करने की कोशिश की पर वे नही माने और आन्दोलन जारी रखा।





