ब्यक्ति की संदेहजनक मृत्यु

ब्यक्ति की संदेहजनक मृत्यु

सुंदरगढ़ जिले के बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले पुरना बिसरा में एक व्यक्ति कि संदेहजनक अवस्था में हुई मौत अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

मृत व्यक्ति की पत्नी के अनुसार वह सुबह के आठ बजे काम पर निकल गया था जिसके बाद वह भी खेत में काम करने के लिए चली गई। दोपहर के वक्त जब वह घर लौटी तो पति को कई बार आवाज लगाने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नही मिली तो वह वापस खेतो की ओर लौटने को हुई कि उसे अपने पति का चप्पल दिखा। यह देख उक्त महिला घर के अंदर गई तो उसका पति एक रस्सी के सहारे घुटनो के बल खूँटी पर टंगा था। 
उसे फौरन बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ उक्त ब्यक्ति को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा शवपरिक्षण कराए जाने के बाद शव परिजनो को शौप दिया गया। मृतक का नाम 58 वर्षीय नंद किशोर माहतो बताया जा रहा है। 
इस मृत्यु को लेकर तरह तरह की चर्चा सुनने को मिल रही है।