घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण कार्यशाला का आयोजन

घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण कार्यशाला का आयोजन

सुंदरगढ़ जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रगति मंडप में आज घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में अतिथियों ने भाग लेते हुए घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम पर चर्चा की।

मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष कुंती प्रधान, नगर परिषद अध्यक्ष  तान्या मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. रिंती मिश्रा, अपर कलेक्टर सूरज पटनायक, जिला मुख्य विकास अधिकारी सुरंजन साहू थे।

मुख्य वक्ता डीएसपी द्रौपदी दास, प्रख्यात समाजसेवी स्नेहन लता पटेल थीं। जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णा कुमारी नंदा ने स्वागत भाषण दिया। जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र के कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।