ब्राउनसुगर के साथ सुनील गिरफ्तार

ब्राउनसुगर के साथ सुनील गिरफ्तार

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के कोलियरी पुलिस ने एक व्यक्ति को हांडीधुआ के पास से गिरफ्तार किया और उसके पास से 20 ग्राम से अधिक ब्राउनसुगर जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलीयरी थाना के सहायक निरीक्षक विकास गिरि कल रात करीब नौ बजे गश्त कर रहे थे। उस समय एक विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिलने के बाद सुनील सेठी को रोककर हांडीधुआ के निकट जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान पता चला कि वह एक प्लास्टिक के पैकेट में ब्राउनसुगर रखा था।  पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने इसे बेचने के लिए रखा है। पुलिस द्वारा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ब्राउन शुगर का वजन करने पर पता चला कि पैकेट में 20.08 ग्राम ब्राउन शुगर थी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख बताई जा रही है ।  पुलिस ने सुनील सेठी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान कर दिया है।