पुलिस और पत्रकार की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा

पुलिस और पत्रकार की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा

हरहर शम्भू कुमार चौधरी (मुख्य संपादक) 

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले उदितनगर स्थित राउरकेला पुलिस जिला मुख्यालय (पुलिस अधीक्षक कार्यालय) के बैठक कक्ष में राउरकेला में तैनात नये पुलिस अधीक्षक मित्रभानू महापात्र की अध्यक्षता में आयोजित पुलिस और पत्रकारो के बीच हुई बैठक में कई बिषयो पर चर्चा हुई। 

पुलिस अधीक्षक मित्रभानू महापात्र ने बैठक कक्ष में उपस्थित सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी यही कोशिश रहेगी कि राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले सभी पुलिस थानें एक आदर्श पुलिस थाना हो। पुलिस को देखकर लोगों को डर ना लगे बल्कि सुरक्षा का एहसास हो। समाज से असामाजिक गतिविधियों को दूर किया जा सके, और अवैध कारोबार में बिराम लग सके। 
उन्होने कहा कि गैर कानूनी कारोबार जैसे जुआ, सट्टा, शराब आदी अपराध की जननी है इसलिए अपराध पर अंकुश लगाना है तो इन असामाजिक क्रिया कलापों पर पूर्ण पावंदी लगानी होगी। हम अपराध को खत्म करने के लिए उसकी जड़ को ही उखाड़ फेकने में विश्वास करते है और हमारी यही कोशिश रहेगी। 
अपराध के बाद शहर को सुंदर बनाने की भी चर्चा हुई। इस चर्चा को आगे बढाते हुए पत्रकारो के प्रश्नो के उत्तर में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया जा रहा है ताकि दुर्घटना को रोका जा सके साथ ही यत्रतत्र वाहनो को खड़ी ना कर कतारबद्ध तरीके से सटीक स्थान पर खड़ी करने की व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। 

पुलिस अधीक्षक ने बैठक में शामिल पत्रकारो से भी कई समस्याओ पर विचार विमर्श किया। और समस्याओ से निपटने के लिए पत्रकारो की सलाह और सहयोग की बात कही। 

इस बैठक में पुलिस अधीक्षक मित्रभानू महापात्र, अपर पुलिस अधीक्षक बिक्रम केसरी भोई, अनुमंडल पुलिस अधीक्षक जोन -1 सुव्रत, अनुमंडल पुलिस अधीक्षक (यातायात) वलेश्वर, एवं   इंटेलिजेन्स ब्योरो निदेशक (डीआईबी) भीभसेन नायक और शहर के पत्रकार उपस्थित थे।