सरपंच प्रत्याशी में उच्च शिक्षित युवा -क्या बदलेगी बिसरा की तस्वीर

सुंदरगढ़ जिला के बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बिसरा पंचायत में इस बार जहाँ एक ओर अनुभवी पुर्व सरपंच है तो दुसरी ओर युवा है। 
इस बार चुनाव में उच्च शिक्षित युवाओ के आने से बिसरा पंचायत में इसकी चर्चा जोर पकड़ रही है। 
जनता भी असमंजस की स्थिति में है।
कयोंकि बिसरा के पंचायत चुनाव में शायद यह पहली बार होगा की कोई मास्टर डिग्रीधारी उम्मीदवार मैदान में उतरा है। 
सूरज नायक एक युवा शिक्षक है जो इसबार बिसरा पंचायत से सरपंच पद के उम्मीदवार है। 
युवाओ की पहली पसंद बने हुए है।
अपने चुनावी मुद्दो में उन्होने बिसरा के सर्वागीण विकास पर जोर दिया है। 
शिक्षा के क्षेत्र में भी काम करना चाहते है ताकि बिसरा के विद्यार्थीयो को अध्ययन के लिए बहुत दूर जाना ना पडे और उन्हे अपने पंचायत क्षेत्र में ही कम खर्च में अच्छी शिक्षा मिल सके