हाथी के हमले में वृद्ध की मौत
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर वनांचल अंतर्गत आनेवाले कांशबहाल के निकट कदम वहाल ग्राम निवासी 63 वर्षीय चारवा बीती रात करीब 10 बजे ग्रामीणों की शोरगुल सुनकर घर के बाहर निकल आया और दांता हाथी के चपेट में आ गया ।हाथी के हमले से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त सूचना के अनुसार बीते कल की रात, 10.00 बजे के करीब ग्रामीणों की शोरगुल सुनकर चारवा एक्का उस वक्त अपने घर से बाहर निकल आया। जब भोजन की तलाश में हाथियों का एक दल गांव की ओर चला आया था। इस दल में के 3 दांता, 4 मादा, और 2 हाथी के बच्चे थे।

उनमें से एक हाथी कदमबहाल गांव की ओर चला आया था।
गांव के लोग हाथी को देखते ही शोर मचाने लगे। ग्रामीणो की शोर सुनकर चारवा एक्का जो अपने घर से बाहर निकल आया था, इस अकेले हाथी की चपेट में आ गया जिससे हाथी के हमले से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना स्थल से वन विभाग कर्मचारियों ने वृद्ध का शव बरामद कर राजगांगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
जिस हाथी के हमले से बृद्ध की मृत्यु हुई उसे छोड़कर बाकी 8 अन्य हाथी पितामहल जंगल में चले गए। दल से अलग हुए दांता हाथी की वन विभाग द्वारा खोजबीन जारी है। पर अभीतक उक्त हाथी की कोई खबर नहीं मिल पाई है।





