अकाईशिला में एनआईटी के छात्र की डूबने से मौत

अकाईशिला में एनआईटी के छात्र की डूबने से मौत

प्रह्लाद तांति (संवाददाता) 

आज सुबह बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले पर्यटक स्थल अकाईशीला से एक हृदय बिदारक घटना सामने आई है। 
बिसरा थाना क्षेत्र में घटी इस घटना के संबंध में थाना से मिली जानकारी के अनुसार राउरकेला के एन.आई.टी.(National Institute Of technology) में अध्ययन कर रहा छात्र बेगारिया अतरस बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले पर्यटक स्थल आकाईशिला भ्रमण के लिए आया था, जहाँ स्नान के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। 
मृतक को तेलंगाना का निवासी बताया जा रहा है। 
पुलिस के अनुसार जबतक मृतक के परिजन यहाँ नही आ जाते तबतक उनके शव को राउरकेला के शवगृह में रखा जाएगा।