फ्लिपकार्ड से नाराज ग्राहक ने भविष्य में यहाँ से खरीदारी करने से किया तौबा
फ्लिपकार्ड में खरीदी गई सामान निरस्त होने से ग्राहक ने भविष्य में फिर कभी फ्लिप कार्ड से समान खरीदने से मना कर दिया।
ग्राहक से मिली जानकारी के अनुसार उन्होने आँनलाईन समान बेचने वाली कंपनी फ्लिपकार्ड से 07-12-2023 के दिन एक हाॅट व्लोवर खरीदने की फरमाईस की थी। जिसे उन्होने इंटरनेट के माध्यम से कैश आॅन डिलिवरी आॅप्सन से बुक किया था। जिसकी डिलिवरी तारीख 14-12-2023 दी गई थी। फ्लिपकार्ड द्वारा दी गई तारीख पर सामान की डिलिवरी न देकर डिलिवरी की तारीख 21-12-203 तक बढा़ दी गई। पर 20-12-2023 को ग्राहक ने जब बुक किए गए सामान की स्थिति जानने के लिए नेट पर सर्च किया तो उसकी सामान निरस्त कर दी गई थी। जबकि इससे पहले की स्थिति यह थी की सामान उनके गृह क्षेत्र तक आ चुका था।

तब ग्राहक ने उस सामान की किमत फिर से चेक की तो उस दिन 931 रूपये हो गई थी। जबकी ग्राहक ने इस सामान को जब बुक किया था तब सामान की किमत 859 रूपये थी।
ग्राहक ने जब फ्लिपकार्ड ग्राहक सेवा केंद्र में सामान की डिलिवरी निरस्त्रीकरण का कारण पूछा तो संतोष जनक उत्तर ना पाकर उन्होने ग्राहक सेवा कर्मचारी को साफ शब्दों में यह कह दिया की आज के बाद आपके शौपिंग साइट से मैं और मेरे परिवार का कोई भी सदस्य सामान नही खरीदेगा।और उन्होने फ्लीपकार्ड पर इसके बाद बुक की गई अपनी सामानो को डिलीवरी कैंसल करवादी।





