एटीएम कार्ड धोखाधड़ी और पैसे गबन करने वाला गैंग गिरफ्तार

एटीएम कार्ड धोखाधड़ी और पैसे गबन करने वाला गैंग गिरफ्तार

बस्ती में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय मामी गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, 103 ATM कार्ड बरामद

बस्ती। थाना कलवारी और सर्विलांस टीम ने ATM कार्ड बदलकर धोखाधड़ी और चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय नामी गैंग के 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से 103 ATM कार्ड, 01 स्वाइप मशीन (POS मशीन), 01 कूट रचित नंबर प्लेट, चोरी के 15,430 रुपये नगद, 04 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त 01 KIA Carens कार बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी पर दिनांक 11.10.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 246/2026 धारा 319(2), 318(4) BNS से संबंधित 04 अभियुक्तों को आज दिनांक 15.10.2026 को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2), 338, 336(3), 340(2), 111(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. बिट्टू कुमार पुत्र स्व0 रमेश कुमार निवासी ग्राम डाटा, थाना नानौद, हांसी, जनपद हिसार (हरियाणा), उम्र 35 वर्ष।

2. मनीष पुत्र स्व0 रणधीर सिंह निवासी ग्राम खुगद, थाना बोवनीखेड़ा, जनपद हिसार (हरियाणा), उम्र 22 वर्ष, हाल पता- फ्रेंड्स एन्क्लेव, सुल्तानपुरी, राजपार्क, दिल्ली-110086।

3. राहुल पुत्र स्व0 रमेश कुमार निवासी डाटा, थाना नानौद, हांसी, जनपद हिसार (हरियाणा), उम्र 22 वर्ष।

4. आर्यन पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी पेटवाड़, थाना नानौद, हांसी, जनपद हिसार (हरियाणा), उम्र 25 वर्ष।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 11.10.2026 को थाना कलवारी क्षेत्र के कुसौरा बाजार में शिकायतकर्ता आफताब आलम PNB बैंक से पैसा निकाल रहे थे। ATM में पहले से मौजूद दो व्यक्ति मदद के बहाने आफताब से ATM लेकर पिन कोड जान लिया और ATM कार्ड बदलकर दूसरा ATM देकर चले गए। थोड़ी देर बाद उनके ATM का प्रयोग करके 30,000 रुपये निकाल लिए। इस सूचना पर थाना कलवारी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। SP बस्ती ने थाना कलवारी व सर्विलांस की संयुक्त टीम का गठन कर घटना के अनावरण का आदेश दिया।

पूछताछ में उगला सच, ऐसे करते थे ठगी-

पूछताछ में चारों ने बताया कि हम लोग एक साथ अपनी KIA Carens गाड़ी से निकलते हैं तथा अपने गृह राज्य से दूर-दराज के जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ATM मशीन से 100 मीटर दूर गाड़ी खड़ी करते हैं। आर्यन और बिट्टू ATM मशीन के पास जाते हैं, वहां पैसा निकालने आए व्यक्ति को मदद के बहाने बातों में उलझाकर कार्ड बदल लेते हैं और उसका पिन जान लेते हैं। तुरंत ATM पिन को अपने फोन में डायल कर लेते हैं और वहां से दूर जाकर किसी अन्य ATM से अधिकतम कैश निकाल लेते हैं तथा अपने पास रखी BHARAT PAY स्वाइप मशीन में कार्ड लगाकर पैसा ट्रांसफर कर लेते हैं। जांच में पता चला कि इन अभियुक्तों ने दिनांक 04.10.2026 से 15.10.2026 तक विभिन्न लोगों से ATM कार्ड बदलकर कुल 3,04,061 रुपये अपने स्वाइप मशीन में ट्रांसफर कर निकाल लिया है। स्वाइप मशीन गुजरात के एक फर्म के नाम से है, जिसके संबंध में अग्रेतर जांच की जा रही है। इन अभियुक्तों द्वारा बस्ती, लखनऊ, खलीलाबाद, वाराणसी आदि जनपदों में भी घटनाएं की गई हैं।

आपराधिक इतिहास-

अभियुक्त बिट्टू कुमार पर मुजफ्फरनगर, लखनऊ, चंदौली, बरेली और भरतपुर (राजस्थान) में 8 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मनीष और राहुल पर थाना चिनहट लखनऊ में 2-2 मुकदमे और आर्यन पर GRP सहारनपुर में 1 मुकदमा दर्ज है। पुलिस अन्य राज्यों/जनपदों से भी इनका इतिहास खंगाल रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम- प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार थाना कलवारी, शोभनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस, उ0नि0 स्वामीनाथ सिंह, उ0नि0 रामकुंवर, हे0का0 देवेश यादव, का0 संतोष कुमार, का0 किशन सिंह, हे0का0 रविन्द्र सिंह, का0 मनोज कुमार, का0 विनीत यादव, का0 बबलू शर्मा सहित सर्विलांस टीम।