सात साल की बालिका को पानी से भरे ड्रम में डुबाने की कोशिश
एक सात वर्षीय बालिका को नीले ड्रम में डुबोने की कोशिश, मां ने बचाई जान, आरोपी पुलिस हिरासत में।
रायगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। असमाजिक युवक ने सात साल की मासूम बालिका को पानी से भरे हुए एक नीले रंग की ड्रम में डुबोने की कोशिश की। बच्ची की जान खतरे में थी, लेकिन मां की सजगता और त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बच गई।
इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने उस असामाजिक युवक को पकड़कर जमकर पीटाई कर दी। जिसके बाद माफी मांगते हुए दिख रहा युवक अंततः पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
घटना को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए उक्त युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।





