बस्ती में फिर टावर पर चढ़ी युवती घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
बस्ती में फिर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा_रुधौली में जुटी हजारों की भीड़, पुलिस की समझाइश जारी
बस्ती, 17 मई। रुधौली थाना क्षेत्र के भोपालपुर गांव के पास शनिवार को एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घंटों तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग तमाशा देखते रहे और मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते रहे।
सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को समझाने में जुटी है। अभी तक युवती के टावर पर चढ़ने की वजह साफ नहीं हो पाई है। चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग या पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है।
वॉल्टरगंज के बाद फिर सनसनी
गौरतलब है कि दो दिन पहले वॉल्टरगंज में भी टावर पर चढ़ने की घटना से सनसनी फैल गई थी। बस्ती जिले में लगातार हो रहे ऐसे "टावर ड्रामा" से पुलिस-प्रशासन की सतर्कता पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों में नाराजगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवाओं में बढ़ती इस सनक से समाज में गलत संदेश जा रहा है। बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगों ने इसे "सनकी ड्रामा" बताते हुए प्रशासन से टावरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।





