भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद मुख्य अभियंता का स्थानांतरण
धरमेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बड़ा एक्शन अयोध्या विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता अशोक चौरसिया का स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन ने उन्हें पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भेजने का आदेश 28 अगस्त को जारी किया।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, अयोध्या रुदौली के विधायक रामचंद्र यादव ने मुख्य अभियंता पर वित्तीय गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी। आरोपों में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से जुड़े विवाद से लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग में गड़बड़ी के साथ साथ बड़े घोटाले और भ्रष्टाचार तक की बातें शामिल थीं।माना जा रहा है कि इन्हीं शिकायतों के आधार पर सरकार ने चौरसिया का तबादला किया है। हालांकि, उनके ट्रांसफर पर रोक लगाने की कोशिशों की चर्चा भी बनी रही।





