विधवा को भीड़ के बीच रस्सी से बांधना पड गया महंगा
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
कंगारू कोर्ट में विधवा को पेड़ से बांधने की घटना लोगों को महंगी पडी़, लोगों के खिलाफ मानवाधिकार संगठन ने थाने में दर्ज कराई शिकायत। तालचेर ब्लॉक के अंतर्गत कंढाल पंचायत मदनमोहनपुर गांव में विगत 13 तारीख के दिन लोगों के भीड़ के बीच एक विधवा महिला और उसके पुरुष मित्र को बांधकर सड़क पर घुमाने की घटना को लेकर एक मानवाधिकार संगठन ने तालचेर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अध्यक्ष सस्मिता दास और जिला अध्यक्ष बापी मोहंती ने पीड़ित विधवा से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की जिसके बाद तालचेर शहर पुलिस स्टेशन में दोषियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनके मुताबिक कैसे लोगों ने कानून की मदद न लेकर कानून को अपने हाथ में ले लिया। यदि संबंधित महिला के पुरुष मित्र ने कोई अपराध किया होता, तो परिजन और ग्रामीण कानूनी सहारा ले सकते थे। लेकिन ऐसा किये बिना ही उन्हें कंगारू कोर्ट में सजा दे दी गयी जो बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बात है। इसलिए श्री मोहंती ने कहा कि उन्होंने कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस को इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।





