केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जनता के साथ मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जनता के साथ मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

ओड़िशा झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र जरईकेला में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जनता के साथ मनाया आजादी का अमृत महोत्सव। 

जरईकेला में ओडिशा झारखंड सीमा पर तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक निरीक्षक शेख कादीर 15 जवानो के साथ हाथो में तिरंगा लेकर पगयात्रा करते हुए अपने कार्यालय से जरईकेला के बस अड्डे तक आए जहाँ मोहम्मद इबरार की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने जिसमें काफी संख्या में बच्चे भी थे जवानो का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ मिलकर तिरंगा लहराते हुए हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा के नारे लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। 

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक निरीक्षक शेख कादिर ने "साराँश दैनिक" को बताया कि 14 अगस्त को जरइकेला में सीमा पर स्थित ग्रामीणो के बीच तिरंगा वितरण किया जाएगा। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानो का जनता के बीच आकर इस तरह आजादी का अमृत महोत्सव पालन करने से जरइकेला की जनता कभी खुस नजर आ रही थी। मोहम्मद इबरार व अन्य बुद्धिजीवीयो ने इसके लिए सीमा पर तैनात सभी जवानो का आभार व्यक्त किया।