बंद फाटक पार करने की कोशिश में गवांई जान

बंद फाटक पार करने की कोशिश में गवांई जान

ओडिशा झारखंड सीमा पर स्थित ओडिशा का अंतिम रेलवे स्टेशन जरईकेला रेलवे स्टेशन के निकट बंद रेलवे फाटक को पार करते समय एक स्कूटी सवार व्यक्ति "मोईन खान" एक मालवाही ट्रेन द्वारा ठोकर लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे राउरकेला डंडिया पालि स्थित जयप्रकाश अस्पताल लेजाया गया था जहाँ उनकी मौत हो गई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह जरईकेला निवासी मोईन खान जरईकेला रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे फाटक को बंद अवस्था में अपनी स्कूटी लेकर पार कर रहा था,पटरी से एक रेलगाड़ी के गुजरने के बाद वह पटरी पार करने लगा।अगली पटरी पर आता मालवाही रेलगाड़ी से अंजान मोईन खान उसकी ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे तत्काल राउरकेला के डांडियापाली स्थित जे.पी.अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी मृत्यु हो गई।