संबलपूर की घटना को लेकर आज सुंदरगढ़ बंद
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 12/04/2023 और 14/04/2023 को संबलपुर में निकाली गई शोभायात्रा में किए गए हमले के मुद्दे को लेकर बजरंग दल और विश्वहिंदू परिषद द्वारा आज सुंदरगढ़ उप मंड़ल में बंद की घोषणा की गई है।
इस बाबत सुंदरगढ़ उपजिलापाल, और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को विश्वहिंदू परिषद की सुंदरगढ़ शाखा द्वारा एक ज्ञापन (पत्र) दी गई है जिसमें उल्लिखित बातों का उल्लेख किया गया है।
इस बंद को सफल बनाने के उद्देश्य से यह ज्ञापन (पत्र) स्थानीय बस मालिक संघ, ट्रक मालिक संघ, आटोरिक्सा मालिक संघ, कालेज, विद्यालयो में भी दी गई है।





