भुवनेश्वरी कोयला खान में कर्मचारी कितने सुरक्षित

भुवनेश्वरी कोयला खान में कर्मचारी कितने सुरक्षित

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

 तालचेर: तालचेर प्रखंड अंतर्गत भुवनेश्वरी कोयला खान क्षेत्र में एक दुर्लभ घटना घटी है।  आदित्य बिरला कंपनी द्वारा कोयला और मिट्टी ले जा रहा होलपैक अचानक किसी कारणवश पलट गया।  उसमें काम कर रहा संचालक स्फूर्ति से बाहर आ गया।  भुवनेश्वरी कोयला खान में आदित्य बिड़ला कंपनी की लापरवाही असुरक्षा अक्सर देखी जाती है।  हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।  लेकिन यदि होलपैक कोयला खान के गहरे गड्ढे में गिर गया होता तो संचालक समेत वहां काम करने वाले कई खनिकों के जोखिम से इंकार नहीं किया जा सकता था।  कोयला खानों में सुरक्षा के कड़े उपाय नहीं होने के कारण इस तरह के कई हादसे हो रहे हैं, लेकिन खनन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय ही बताएगा कि अगर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नहीं की गई तो कितनी जानें जाएंगी।