प्रधानमंत्री को सुरक्षा देने वाला श्री सिन्हा का स्वर्गवास
हरहर शम्भु चौधरी (मुख्य संपादक)
प्रधान मंत्री की सुरक्षा में तैनात बिशेष सुरक्षा बल के निर्देशक अरुण कुमार सिन्हा का निधन गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में चिकित्साधीन अवस्था में हो गया।
श्री सिन्हा की मृत्यु की खबर से आज सुरक्षा बल से जुड़े लोगों, राजनैतिक गलियारा में शोक की लहर दौड़ गई।
अरुण कुमार सिन्हा 1988 के केरल कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। उन्हें हाल ही में एक साल का विस्तार दिया गया था।
श्री सिन्हा को यकृत में तकलीफ होने की वजह से 4 सितंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।





