बडगांव में चला कोविड सचेतना रथ

बडगांव में चला कोविड सचेतना रथ

गंगाधर शा ( संवाददाता )

बडगांव : लोगो को कोरोना संक्रमण के बिषय में जागरूक करने के लिए बडगाँव ब्लाक से कोविड-19 सचेतना रथ निकाला गया । 
यह सचेतना रथ ब्लाक के पंद्रह पंचायतो के 69 राजस्व ग्रामो में जाकर लोगो के बीच पर्चे बांट कर,घरो की दिवारो में चित्रकारी के जरिये,व माइक से कोविड-19 के संबंध में जागरुकता फैलाएंगे।
इस जागरूकता रथ का शुभारंभ बडगांव ब्लाक के उपाध्यक्ष सारथी पांडे़ के द्वारा किया गया।इस मौके पर ग्राम पंचायत सम्प्रसारण  अधिकारी  मुक्तेश्वर शा उपस्थित थे।
सचेतना रथ के सारे कार्यक्रम ब्लाक सम्प्रसारण अधिकारी दिलिप कुमार माझी की देखरेख में किए जाएंगे।