भरतपुर साइलो में लगी आग

भरतपुर साइलो में लगी आग

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार तालचेर के भरतपुर कोयला खदान साइलो में शॉर्ट सर्किट के कारण साइलो बेल्ट में आग लग गई,इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन बेल्ट और विभिन्न उपकरण जले हुए पाए गए।  जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब साइलो में लगे बेल्ट से कोयले की ढुलाई की जा रही थी तो पता चला कि बेल्ट में अचानक आग लग गयी.  बेल्ट का करीब 50 से 60 मीटर का हिस्सा जला हुआ मिला।  काफी देर तक इलाके में धुएं की स्थिति बनी रही, बाद में एमसीएल की 4 दमकल गाडियां पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना के बाद ऐसा देखा गया है कि रेल से कोयला परिवहन बाधित हो गया है.  हालाँकि, रखरखाव की कमी और एमसीएल की गैरजिम्मेदारी के कारण ऐसी घटनाएं अक्सर होती देखी जाती हैं।