महिला कैदियों को टीवी भेट की गई

महिला कैदियों को टीवी भेट की गई

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

प्रगति महिला मंडल की ओर से महिला बंदियों को टी.वी भेट की गई। 
प्रगति महिला मंडल एमसीएल तालचेर क्षेत्र  की ओर से विभिन्न संस्थानों और व्यक्तियों की मदद किया जाता रहा है।उत्कल दिवस के अवसर पर तालचेर उपकारागार की  महिला कैदियों की विभिन्न चिंताओं को दूर करने के लिए,व उनकी मनोरंजन करने के लिए प्रगति महिला मंडल एमसीएल तालचेर क्षेत्र की ओर से एक एल.ई.डी.टीवी भेट की गई। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष डाली मिश्रा, संपादक स्मृति प्रज्ञा बेहरा रश्मिता पटनायक, रश्मिता रथ और एमसीएल स्टाफ मिल्टन बाबू, जेलर दिलीप कुमार बेहरा, सामाजिक कार्यकर्ता बलराम पति और अधिवक्ता सुचित्रा साहू आदि   उपस्थित थे।