पचासो लाख गबन कर पोस्टमास्टर फरार

पचासो लाख गबन कर पोस्टमास्टर फरार

नुआगाँव प्रखण्ड़ अंतर्गत आनेवाले बारीलेप्टा पंचायत अंचल के बारीलेप्टा चौक के निकट स्थित उप डाकघर में शाखा पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत राजकुमार बडा़ईक के अचानक फरार हो जाने से इस डाकघर के ग्राहक परेशान है। कारण यह है कि इस उप डाकघर के सैकडो़ ग्राहकों का लगभग 50 लाख रूपये लेकर फरार हुआ है राजकुमार बडाईक।

आज सैकडो़ ग्राहक इस उपडाकघर के पास एकत्र होकर राजकुमार बडाइक पर कार्यवाही करने की मांग कर रहे है। मौके पर स्थानीय सरपंच रजनी टोप्पो उपस्थित होकर लोगो की शिकायत सुनी और इस मामले  हस्तक्षेप कर लोगों का पैसा कैसे वापस दिलाया जाए इसकी कोशिश में जुट गई है।

स्थानीय लोगों से प्राप्त सूचना के अनुसार राजकुमार बडाइक इससे पहले भी इस उपडाकघर में 5 लाख रूपये का गबन कर चार/पाँच साल तक फरार था। पुनः इसी पदपर नौकरी करने लगा और दूसरी बार पहले की अपेक्षा 10 गुना अधिक धनराशी लगभग 50 लाख रुपये गबन कर पुनाः फरार हो गया। 
अपनी समस्या को लेकर इस उपडाकघर के ग्राहक स्थानीय सरपंच रजनी टोप्पो के पास गए। तो सरपंच ने सबकी आपबीती सुनी और पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होने डाक बिभाग के खिलाफ भी कडा कदम उठाया और कहा कि जबतक लोगों के पाई पाई वापस नहीं मिल जाता तबतक यह उपडाकघर बंद रहेगा। 
यहाँ लोगों में इस बात को लेकर चर्चा होते देखा गया कि डाक विभाग की लापरवाही से इस भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। क्योंकि गबनकारी राजेश बडाइक इससे पहले भी जब पाँच लाख का गबन कर चुका था तो उसे पुनः नोकरी पर कैसे रखा गया और इसी उपडाकघर में उसे पदास्पिद क्यों किया गया। उसने धीरे धीरे करके लोगों के पचासो लाख रुपये गबन कर लिया, क्या तबतक विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी या जानबूझकर अंजान बनी रही। क्या इस गबन में बडे़ अधिकारी भी है शामिल। इस बात को लेकर उच्चस्तरीय जाँच की मांग उठने लगी है।