चार अभियुक्त शराब के साथ गिरफ्तार

चार अभियुक्त शराब के साथ गिरफ्तार

राउरकेला आबकारी विभाग के सहायक निरीक्षक,गश्ती दल, व अन्य कर्मचारी रोजाना की तरह गश्ती के दौरान चलित माह की 22 तारीख को तीन अभियुक्तो को तीन स्कूटी और एक मोटरसाइकिल में देशी महुआ शराब ले जाते चार लैगो को पकडा़ है। 
इन चारो के पास से ट्यूब में भरी 266 लीटर शराब, तीन स्कूटी और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। 
अबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोलसूता के सागर किसपोट्टा, हरिपुरा निवासी एलिसवार्ला,सेक्टर 18 के रहने वाले संजय पूर्ति और तनुजा  बारवा को स्कूटी और मोटरसाइकिल में शराब ले जाते झीरपानी पुल और कारकाटा के बीच पकडा़ है। इनके पास से 266 लीटर शराब के साथ तीन स्कूटी और एक मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। जब्त की गई मोटरसाइकिल और स्कूटीयो के नंबर इस प्रकार है (ओडी 14 डब्लू 5366,ओडी 14 एच 1183,ओडी 14 आई 8978,ओडी 14 एस 7619) चारो अभियुक्तों को कोर्ट चालान कर दिया गया है।