रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुदरगढ़ जिला के राजगांगपुर स्थित कुदरा थाना अंतर्गत जेएसडब्ल्यू सीमेंट के दिवंगत ओपी जिंदल के 92 वें जन्मदिवस पर सोमवार को कुतरा थाना अंतर्गत जेएसडब्ल्यू शिवा सीमेंट कारखाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
इस शिविर का उद्घाटन कारखाना प्रमुख अनिल मिश्रा ने किया । सुंदरगढ़ ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में कुल 102 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । मानव संसाधन विभाग के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में कारखाने के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सहयोग किया तथा बढ़ - चढ़ कर शिविर में भाग लिया , मानव संसाधन विभाग के प्रमुख शिशिर प्रधान ने शिविर के सफल आयोजन पर सभी का आभार प्रकट किया है।





