दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता
प्रधानमंत्री ने श्रीमती रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:
"श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वे जमीनी स्तर से उठकर आई हैं, कैंपस राजनीति, राज्य संगठन, नगर निगम प्रशासन में सक्रिय रहीं और अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी हैं। मुझे विश्वास है कि वे दिल्ली के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।"





