गणेश प्रतिमा बिसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक

गणेश प्रतिमा बिसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक

 सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में आगामी 13 तारीख यानी कि कल गणेश प्रतिमा विसर्जन की जाएगी जिसको लेकर स्थानीय बीजू पटनायक कल्याण मंडप में राजगांगपुर के शहरवासियों के साथ कल शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

आपको बता दे की आगामी 13 तारीख को विसर्जन को लेकर पीस मीटिंग में जिला से आरक्षी अधीक्षक (एस पी), अतिरिक्त जिला पाल, डीएसपी,एस डी पी ओ, स्थानीय तहसीलदार, थानाप्रभारी, के उपस्थिती में  शहर के  सभी पंडालों के अध्यक्ष सचिव और  उपस्थित सभी गढ़ मान्य लोगों के साथ शांतिपूर्ण गणेश प्रतिमा की विसर्जन को लेकर चर्चा की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि पुराने रास्ता से ही विसर्जन की झांकियां निकाली जाएगी डीजे पर अश्लील गाना ना बजाने पर दिया गया जोर इसी तरह युवा बच्चों को एसपी महोदय ने किसी प्रकार की क़ुर्फ़त न करने की सलाह दी नही तो  इस पर  सख्त एक्शन लिया जाएगा।

प्रशासन की ओर से किसी तरह की कोई विवाद ना हो को लेकर पूरी चोक चौकसी रहेगी और विसर्जन में उत्पात मचाने वाले किसी भी दोषियों को बख्शा नही जयेगा प्रशासन के ओर से सख्त चेतावनी दी गई।