पूरी के श्रीमंदिर का प्रसाद टोंको तोराणी राउरकेला में महीने भर बांटा जा रहा है
आशीष महापात्र (संवाददाता)
राउरकेला में बसंतीकालोनी और छेंड कालोनी सीमा पर डी.ए.भी. चौक के निकट बीजद महिला संगठन की ओर से ओड़िया नववर्ष (14 अप्रैल) से लेकर सक्रांति (14मई ) तक महीने भर प्रभु भगवान जगन्नाथ का प्रसाद "टोंको तोराणी" बांटा जा रहा है।
यह टोंको तोराणी को तैयार करने के लिए श्रीक्षेत्र जगन्नाथ पूरी से रोजाना "आबोडा़" मँगवाया जाता है जो रोजाना सुबह पुरी के श्रीमंदिर से राउरकेला तक बस के द्वारा लाया जाता है।
लोगों को टोंको तोराणी बहुत पसंद आ रहा है, इसके वितरण के लिए शहर के सेवाभावी लोग आर्थिक और शारीरिक रूप से सहयोग कर रहे है।
शहर वासियों ने पूरी के प्रभु जगन्नाथ धाम का प्रसाद राउरकेला में महीने भर उपलब्ध कराने के लिए बीजद महिला संघ का धन्यवाद किया है।





