बिजली उत्पादन के गढ़ में बिजली की अक्षमता से त्रस्त जनता

बिजली उत्पादन के गढ़ में बिजली की अक्षमता से त्रस्त जनता

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

बिजली उत्पादन अंचल में स्थानीय लोगों को बिजली की समस्या होना और बिजली की समस्या को लेकर लोगों का विरोध प्रदर्शन करना  शर्मनाक बिषय है। 

ओडिशा में बिजली उत्पादन के लिए जाना जाने वाला शहर तालचेर में रोजाना आठ घंटे अघोषित बिजली कटौती, को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकारिणी कमिटी ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया।

समूचे तालचेर अनुमंडल में दिन में आठ घंटे से अधिक की अघोषित बिजली कटौती साल भर से जारी है, वर्तमान में तालचेर में गर्मी के मौसम में तापमान अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता है। भाजपा के प्रदेश सचिव कालंदी सामल के नेतृत्व में लंबे समय से छईपाल स्थित निर्वाही अभियंता कार्यकारिणी कार्यालय का घेराव किया जा रहा है।

जब तालचेर बिजली पैदा कर पूरे देश को रोशन कर रहा है तो तालचेर के लोगों को आज बीजली की अक्षमता का सामना करना पड़ रहा है। श्री सामल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करने की बजाय सांसद व विधायक आंखें मूंदे हुए हैं। श्री समाल ने कहा कि सांसद इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से कब मिलेंगे? बीच में बैठक हुई और इसके स्थायी समाधान के लिए कदम उठाने का वादा किया। अगर तालचेर की जनता की 24 घंटे बिजली और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में भाजपा जोरदार आंदोलन करेगी।

इस आंदोलन में बृंदावन बेहरा, जिला मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष परशुराम बारिक, संतपाड़ा सरपंच सहदेव साहू, संतोष मोहंती, समोनाथ सामल, लुलु बेहरा, भुबन बेहरा, लाला मोहंती, कैलाश मोहंती, शिवराम प्रधान, सुनील सामल, बाउरी पुंडा सामल, मदन मोहन प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।