छात्राओं को छेड़ने की सजा सर मुंडवा कर गाँव में घुमाया

छात्राओं को छेड़ने की सजा सर मुंडवा कर गाँव में घुमाया

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

जनता की अदालत ने दी मनचले युवक को सर मुंडवा कर गाँव में घुमाने की सजा भाग निकले दो युवक। गाँव के छात्राओं को छेड़ने की गलती के लिए ग्रामीणों ने युवक को जन सभा कर दी सजा।

यह घटना तालचेर के बलुंगा गांव की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन स्थानीय युवक बलुंगा गांव की युवतियों पर उस समय टिप्पणी कर रहे थे, जब वे कॉलेज में पढ़ने जा रही थीं,वे अश्लील इशारे भी कर रहे थे। इस बात की खबर गांव में युवतियों के द्वारा दी जाने के बाद गांव के लोग एकत्र हो गए और एक जन सभा की जिसमें उन तीनो मनचलो के लिए सजा तय की गई। जिसके तहत ग्रामीणों ने तीनो युवको को युवतियो पर टिप्पणी करते हुए पकड़ने का प्रयास किया जिसमें वे सफल रहे।  तीन युवको में से दो भागने में सफल रहे, जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।  युवक को पकड़ने के बाद गांव ले जाया गया।जहाँ उसे सर मुंडवा कर पूरे गाँव में घुमाया गया।  घटना की सूचना पाकर तालचेर पुलिस गांव पहुंची और संलिप्त युवक को छुड़ाया ग्रामीणो के कब्जे से छुडाया। बाद में दो अन्य युवकों को भी थाने लाया  गया।  हालांकि ग्रामीणो द्वारा एक छोटी सी गलती के लिए ऐसी सजा सुनाए जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।